ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी 19 नवंबर को ‘काशी-तमिल संगमम’ में होंगे शामिल

वाराणसी  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के वाराणसी  में काशी तमिल संगमम का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन में तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों से 2500 डेलिगेट्स काशी  आएंगे. 12 अलग- अलग ग्रूप में इन मेहमानों को काशी लाया जाएगा. एक महीने तक ये डेलिगेट्स काशी में यहां की संस्कृति, कला और विकास मॉडल को करीब से देखेंगे और यूपी का ब्रांड एम्बेसडर बन दक्षिण में इसका प्रचार करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भी इस आयोजन में 19 नवंबर को शामिल होने के लिए यहां आ रहे हैं.

वाराणसी में होने वाले इस आयोजन को जानकार राजनीतिक लिहाज से भी बेहद अहम बता रहे हैं. पॉलिटिकल एक्सपर्ट का ऐसा मानना है कि दक्षिण में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को बीजेपी का ये काशी तमिल संगमम जवाब देगा और इसका फायदा भी बीजेपी को दक्षिण भारत में आने वाले चुनावों में मिल सकता है. वरिष्ठ पत्रकार ए के लारी ने बताया की वैसे तो ये सरकारी आयोजन है जो दो राज्यों के संस्कृति और कला का समागम है. लेकिन इससे आने वाले चुनाव खास कर 2024 में बीजेपी को फायदा हो सकता है.

2500 मेहमान होंगे शामिल

वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि इस एक महीनें के आयोजन में दोनों राज्यों के संस्कृति, कला का समागम है जिसमें 12 ग्रूप में करीब 2500 मेहमान तमिलनाडु से काशी आएंगे. इनमें शिक्षक, छात्र, विद्वान, कलाकार, किसान शामिल होंगे. इस दौरान काशी में वहां की सभ्यता और संस्कृति दिखेगी तो वहां के लोग यहां के कल्चर से भी सीधे रूबरू होंगे. जो यहां काशी विश्वनाथ धाम, सारनाथ, घाटों के अलावा विभिन्न जगहों का दीदार करेंगे और दक्षिण में यूपी का ब्रांड अम्बेडकर बनेगे. यहां के विकास मॉडल की जानकारी अपने राज्य के साथ अपने समाज को देंगे.

काशी में तमिलनाडु के होगा एहसास
वाराणसी में इस आयोजन से लोगो को काशी में तमिलनाडु के एहसास भी होगा. वहां के खान पान के साथ संस्कृति की झलक यहां देखने को मिलेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे.

 

Scroll to Top