ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

24 अक्‍टूबर को सैनिकों के साथ मनाएंगे दीपावली ; पीएम मोदी

(मानवीय सोच) पीएम नरेंद्र मोदी 24 अक्‍टूबर को सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे. बताते चलें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी पिछले 8 साल से सैनिकों के बीच ही दीपावली का त्योहार मनाते रहे हैं. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 21 अक्टूबर को केदारनाथ जाएंगे. जहां वो केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं का अवलोकन करेंगे. बाबा केदार का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री उसी दिन बद्रीनाथ जाएंगे.रात वहाँ रुकने के बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीपावली से पहले 21 अक्टूबर को बदरीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन के लिए आने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकारी हिमालयी मंदिरों में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा पर हालांकि चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि मोदी मंदिर में प्रार्थना करेंगे और वहां जारी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ में पूजा करेंगे और वहां जारी कार्यों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके बाद वह बदरीनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चलाई जा रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि मोदी सीमांत गांव माणा का भी संभवत: दौरा करेंगे और ग्रामीणों एवं जवानों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां करीब एक सप्ताह से जारी हैं.

Scroll to Top