तिरुवनंतपुरम (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 24 अप्रैल को केरल पहुंच रहे है। यहां वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा की राज्य इकाई, पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए सभी इंतजाम कर रही है।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की यात्रा की घोषणा करने के साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि ‘विश्व नेता’ केरल आ रहे हैं। बता दें कि 24 अप्रैल को कोच्चि में होने वाले एक विशाल रोड शो में हजारों लोग हिस्सा लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पीएम खुद रोड शो में हिस्सा लेंगे या नहीं।
वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी 25 अप्रैल को केरल की पहली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। केरल को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर भाजपा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिसका केरल इंतजार कर रहा है।
