ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन समारोह में वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी

अयोध्या (मानवीय सोच) सुर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर के नाम पर बने स्मृति चौक का लोकार्पण समारोह बुधवार को आयोजित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोकार्पण समारोह से जुड़ेंगे जबकि अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ चौराहे का लोकार्पण करेंगे।

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जी किशन रेड्डी भी शामिल होंगे। लता मंगेश्कर चौक के उद्घाटन समारोह में उनके भतीजे आदिनाथ मंगेसकर व बहू कृष्णा भी आ रहे हैं। लोकार्पण समारोह सुबह 10:50 बजे शुरू होकर अपराह्न 12:25 तक चलेगा।

लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ व  किशन रेड्डी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद सभी अतिथि रामकथा पार्क पहुंचेंगे। जहां लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर रामकथा पार्क में भव्य मंच एव पंडाल सजाया गया है। यहां लता जी के भजनों की प्रस्तुति प्रख्यात गायिका सावनी रविंद्र द्वारा किया जाएगा। लता मंगेश्कर चौक के निर्माण को दर्शाती एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। 

अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इंसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण की 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के क्रम में ही प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री जयवीर सिंह सहित संत-धर्माचार्य भी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण समारोह की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। डीएम नितीश कुमार व विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

Scroll to Top