ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी 27 अगस्त से 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे गुजरात, 2001 के भूकंप पीड़ितों

अहमदाबाद :  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त से गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और 2001 के गुजरात भूकंप के पीड़ितों के लिए बने स्मारक का उद्घाटन करेंगे।  सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी 27 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर एक कार्यक्रम को संबोधित करके अपनी गुजरात यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों बुनकर चरखा बुनेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 28 अगस्त को कच्छ जिले का दौरा करेंगे, जहां उनका या तो उद्घाटन या “स्मृति वन” सहित लगभग एक दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास करने का कार्यक्रम है।

‘स्मृति वन’ कच्छ जिले के भुज शहर के पास भुजियो पहाड़ी के ऊपर बनाया गया एक स्मारक है, जो 26 जनवरी, 2001 को गुजरात भूकंप में मारे गए 13,000 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में है। शक्तिशाली भूकंप में मारे गए लोगों में कच्छ जिले के कई लोग, विशेष रूप से भुज के लोग शामिल थे। स्मारक-सह-संग्रहालय की कल्पना मोदी ने तब की थी जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे और अब वह इसका उद्घाटन करेंगे।

बाद में प्रधानमंत्री भुज के कच्छ विश्वविद्यालय मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसी स्थल से वह सरहद डेयरी के एक नए संयंत्र और भुज-भीमसर राजमार्ग को चार लेन का बनाने सहित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

Scroll to Top