पूर्वांचल के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ, जुलाई में पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला

वाराणसी : (मानवीय सोच)  पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से पहले कंपनी चयन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने निविदा प्रक्रिया में भाग ले रही कंपनियों के बीच फाइनेंशियल और तकनीकी बिड शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक स्टेडियम के निर्माण के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।

वहीं, यूपीसीए सिविल एविएशन, प्रदूषण और वन विभाग से पेड़ों की कटाई और पौधरोपण के लिए एनओसी लेगा। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्टेडियम के निर्माण के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

निर्माण एजेंसी से कागजी प्रक्रिया और अनुबंध पर हस्ताक्षर के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। राजातालाब तहसील के गंजारी में यूपीसीए की ओर से करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से 30 हजार क्षमता वाला स्टेडियम वर्ष 2024 तक बनकर तैयार होगा। निर्माण कार्य के लिए आर्थिक बाेली की अंतिम तिथि 12 जून तक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *