ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के इस शहर में भगवा रंग की जीप में सवार होंगे पीएम मोदी करेंगे रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं। शनिवार को पीएम मोदी  प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार दे रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटा रहे हैं। वहीं शाम को गाजियाबाद में भी पीएम मोदी रोड शो करेंगे। इससे पहले 31 मार्च को प्रधानमंत्री की जनसभा मेरठ में हो चुकी है।

गाजियाबाद में होने वाला पीएम मोदी रोड शो काफी खास होगा। दरअसल, पीएम मोदी भगवा रंग की खुली जीप (इसुजू की डी-मैक्स) में रोड शो करते नजर आएंगे। सहारनपुर में 19 अप्रैल और गाजियाबाद में 26 अप्रैल को मतदान है। सहारनपुर में होने वाली जनसभा में प्रधानमंत्री करीब सवा 11 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का करीब 45 मिनट भाषण रहेगा।

सीएम योगी और जयंत चौधरी रहेंगे मौजूद
रैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने पत्रकारों को बताया कि मंच पर मुख्यमंत्री योगी के अलावा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, सहारनपुर और कैराना से पार्टी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

ये नेता रहेंगे मौजूद
रैली में हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के भी आने की बात कही जा रही है, लेकिन उनके आने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी चांदपुर और नगीना (बिजनौर) में भी जनसभाएं करेंगे। गाजियाबाद में रोड शो को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ज्यादा से ज्यादा संख्या में भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Scroll to Top