ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुनियाभर में कोविड के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी की सलाह ; सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहें

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की ओर देशवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दी. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात” की 96वीं और इस वर्ष की अंतिम कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस समय बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं. आप पर्वों का, इन अवसरों का खूब आनंद लीजिए, लेकिन थोड़ा सतर्क भी रहिए. आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है. इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है.”

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं आएगी.’ प्रधानमंत्री की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सहित विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है. इसके मद्देनजर मोदी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिाकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की थी. मालूम हो कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 पर पहुंच गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है. वहीं, दो और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,693 पर पहुंच गई है. इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया मौत का एक मामला शामिल है. वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में वायरस से एक व्यक्ति की जान गई है.

Scroll to Top