पीएम मोदी का AAP-कांग्रेस पर वार, विपक्षी एकता पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री मोदी ने आज मध्य प्रदेश के शहडोल में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने आदिवासी समाज के लोगों के बीच दिए अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए आदिवासी सिर्फ एक वोटर नहीं हैं.

अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, आज मुझे रानी दुर्गावती जी की इस पावन धरती पर आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है. मैं रानी दुर्गावती जी के चरणों  में अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं. उनकी प्रेरणा से आज सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन अभियान की शुरुआत हो रही है.

पीएम ने कहा, आज ही मध्य प्रदेश में 1 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी दिए जा रहे हैं. इन दोनों ही प्रयासों के सबसे बड़े लाभार्थी हमारे गोंड समाज, भील समाज और अन्य हमारे आदिवासी समाज के लोग ही हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *