पीएम मोदी ने अमेरिका और मिस्र से लौटने के बाद की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) अमेरिका और मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद रविवार की रात दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें मणिपुर के घटनाक्रम की जानकारी दी। रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शाह को राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य और केंद्र सरकार काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।

इससे पहले, पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की सफल यात्रा के बाद रविवार की रात दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सभी सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नड्डा से पूछा कि देश में क्या चल रहा है, जिस पर नड्डा ने बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं। देश के लोग भी काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *