कांग्रेस के ‘वादों’ पर पीएम मोदी का जवाब, कहा- ‘रेवड़ी कल्चर’ को करना होगा खत्म

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया है। इन दलों को देश के भविष्य, आने वाले पीढ़ियों और कनार्टक के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। ये कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कर्नाटक में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने चुनावी मंत्र देते हुए कहा, “बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे।”

रेवड़ी कल्चर को छोड़ना होगा पीछे: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने ‘राजनीति’ को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया है। सत्ता को हासिल करने के लिए वे ‘साम दाम दण्ड भेद’ हर तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही इन पार्टियों को देश के भविष्य की

पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना काल में लोगों तक हर संभव मदद पहुंचायी गई, इसे लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “कोरोना के समय हमें जरूरत लगी तो हमने मुफ्त वैक्सीन दिया देश को… क्योंकि जान बचानी थी। कोई भी देश में भूखा नहीं रहना चाहिए। अगर देश को बढ़ाना है तो रेवड़ी कल्चर को खत्म करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *