ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

PMJJBY और PMSBY स्कीम पर मोदी सरकार को झटका

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  सरकार ने अपनी प्रमुख बीमा योजनाओं – प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) का प्रीमियम बढ़ा दिया। सरकार ने यह फैसला सात साल में पहली बार लिया है।

कितनी हो गई बढ़ोतरी: पीएमजेजेबीवाई की प्रीमियम दर को बढ़ाकर 1.25 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इस तरह यह सालाना 330 रुपये से बढ़कर 436 रुपये हो गई है। वहीं, पीएमएसबीवाई के लिए वार्षिक प्रीमियम 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है। नयी प्रीमियम दरें एक जून 2022 से प्रभावी हैं। इस तरह पीएमजेजेबीवाई की प्रीमियम 32 प्रतिशत और पीएमएसबीवाई की प्रीमियम 67 प्रतिशत बढ़ी है। इस योजना के तहत किए गए दावों के आधार पर यह फैसला लिया गया।

बीते वित्त वर्ष के अंत यानी 31 मार्च 2022 तक पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत सक्रिय ग्राहकों की संख्या क्रमशः 6.4 करोड़ और 22 करोड़ थी।

आपको बता दें कि पीएमएसबीवाई की शुरुआत से 31 मार्च 2022 तक प्रीमियम के तौर पर 1,134 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की गई और 2,513 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया गया है। इसके अलावा पीएमजेजेबीवाई के तहत प्रीमियम के रूप में 9,737 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई और 14,144 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया गया।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत को पूरी तरह से बीमाकृत समाज बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के मद्देनजर अगले पांच वर्षों में पीएमजेजेबीवाई के तहत दायरे को 6.4 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ और पीएमएसबीवाई के तहत कवरेज को 22 करोड़ से बढ़ाकर 37 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

4 लाख तक की बीमा कवर: पीएमजेजेबीवाई बैंक या डाकघर में खाता रखने वाले 18-50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा कवर देती है। दूसरी ओर पीएमएसबीवाई 18-70 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थाई विकलांगता के लिए दो लाख रुपये और आंशिक स्थाई विकलांगता के लिए एक लाख रुपये का बीमा कवर देती है।

 

Scroll to Top