ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस ने आगरा से 40 बांग्लादेशियों को दबोचा

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  आगरा जिले में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुफिया एजेंसी की सूचना पर कार्रवाई की। यह सीमा पार कराने के लिए एक व्यक्ति के हिसाब से 15-20 हजार रुपये देते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।  

सिकंदरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित खाली जमीन पर कुछ बांग्लादेशी परिवार झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे। खुफिया एजेंसी की सूचना पर पुलिस ने रविवार को यहां छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 15 पुरुष और 13 महिलाओं को पकड़ा है। इनके साथ 12 साल से ऊपर के 4 और 3 माह से लेकर 8 साल तक के 8 बच्चों भी हैं।

सीमा पार कराने के लिए 20 हजार रुपये दिए

जांच के दौरान पुलिस को इनमें से कुछ लोगों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वीजा भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये सभी लोग बंगाल बॉर्डर पार करके भारत में आए हैं। बिहार के रास्ते से यूपी पहुंचे हैं। बिहार से आने के दौरान इन्होंने ठेकेदार को सीमा पार कराने के लिए एक व्यक्ति के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक दिए हैं।

यहां झुग्गी झोपड़ियों में रहकर मजदूरी कर रहे थे। घरों पर बिजली मीटर से लेकर डीटीएच कनेक्शन तक लगे हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इनको लाने वाले सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी आगरा में बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं।

खुफिया एजेंसी के अधिकारी कर रहे पूछताछ

पकड़े गए बांग्लादेशियों से खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। इनके भारत में आने के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। साथ ही यहां उनके आधार कार्ड और पासपोर्ट किसने बनवाए। यह भी पता किया जा रहा है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। 

Scroll to Top