ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेली जेल से अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज ले जा सकती है पुलिस

बरेली  (मानवीय सोच)  बरेली जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) में बंद अशरफ को प्रयागराज पुलिस ले जा सकती है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद का भाई खालिद असीम उर्फ अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद है। राजूपाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ मुख्य आरोपी हैं। प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के बाद गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। 

उमेशपाल ने इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में 28 मार्च को सजा सुनाई जा सकती है। इसलिए अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को भी पुलिस बरेली जेल से प्रयागराज ले जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक सजा के एलान के समय वह अतीक अहमद के साथ कटघरे में मौजूद रहेगा।

बरेली जेल में चल रही तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अशरफ को जेल से ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। उधर, उसके भाई अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लाया जाएगा। यूपी पुलिस की एक टीम शनिवार को साबरमती जेल पहुंची। अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा। अतीक को लाने के लिए 40 सदस्यीय पुलिस टीम को भेजा गया है। 
Scroll to Top