ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ और कानपुर के पुलिस कमिश्‍नर हटाए गए

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी की कानून व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ करने के मकसद से सीएम योगी आदित्‍यनाथ का बड़ा ऐक्‍शन सामने आया है। लखनऊ और कानपुर के पुलिस कमिश्‍नर को हटा दिया गया है। एडीजी अभियोजन एसबी शिरोडकर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्‍नर बनाया गया है। वहीं लम्‍बे समय से पुलिस मुख्‍यालय में जमे बीपी जोगदंड को कानपुर का पुलिस कमिश्‍नर बनाया गया है।

अब तक लखनऊ के पुलिस कमिश्‍नर रहे डीके ठाकुर को वेटिंग लिस्‍ट में डाला गया है। फिलहाल वह बतौर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रतीक्षारत), पुलिस मुख्‍यालय लखनऊ में रहेंगे। कानपुर के पुलिस कमिश्‍नर विजय कुमार मीना को भी वेटिंग लिस्‍ट में डाला गया है।

वह भी अपर पुलिस महानिदेशक (प्रतीक्षारत) के तौर पर पुलिस मुख्‍यालय भेजे गए हैं। वहीं होमगार्डस के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी बनाया गया है।

सीबीसीआईडी पुलिस महानिदेशक गोपाल लाल मीना कोऑपरेटिव सेल के पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। पुलिस महानिदेशक लॉजिस्‍टक विजय कुमार मौर्य को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड का भी जिम्‍मा दिया गया है। वह पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक का भी काम सम्‍भालते रहेंगे।

Scroll to Top