ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम

दिल्ली : (मानवीय सोच)  पुलिस की स्पेशल सेल ने हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश बना रहे एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान रणदीप सिंह उर्फ एसके के रूप में की है. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी एसके के संबंध खालिस्तानी आतंकी रिन्दा से भी हैं, जो बीते लंबे समय से पाकिस्तान से नेटवर्क चला रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि रिन्दा के निर्देश पर ही एसके देश के कई हिंदू नेताओं समेत RSS के नेताओं को अपना निशाना बनाने की तैयारी में था. लेकिन इससे पहले की अपनी योजना को अंजाम दे पाता दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी एसके कई बार पहले भी दिल्ली आ चुका है.

पकड़ा गया गैंगस्टर मूल रूप से पंजाब के पटियाला का रहने वाला है. इस पर करीब 7 से 8 आपराधिक मामले दर्ज पहले से ही दर्ज हैं. आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए रिन्दा से लगातार संपर्क में रहता था. बताया गया है कि पकड़े गए गैंगस्टर रणदीप को रिन्दा के कहने पर कुछ फोटो भी दिए गए थे, जिसके जरिए हिन्दू नेताओं और आरएसएस नेताओं पर अटैक करने का प्लान था.

रणदीप सिंह उर्फ SK 2019 लोक सभा चुनाव से पहले उसने एक राजनीतिक पार्टी जॉइन की थी. आरोपी के पास से 5 पिस्टल बरामद हुई है ,जिसमें एक चाईनीज पिस्टल है. रणदीप गैंगस्टर काला राणा और गोल्डी बराड़ से भी जुड़ा है. पुलिस के अनुसार वो लारेंस विश्नोई गैंग के लिए भी काम करता था और पंजाब में एक सरपंच की भी हत्या कर चुका है.

Scroll to Top