ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवपाल के करीबी को पुलिस ने उठाया, बोले- हमारे घरों की ड्रोन तक से हो रही है निगरानी

इटावा  (मानवीय सोच)  इटावा जिले में मैनपुरी उपचुनाव के मतदान से पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी और ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति ध्रुव यादव को सुबह पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। गेट न खोलने पर पुलिस दरवाजे से कूदकर घर में घुसी। इससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीओ भरथना विजय सिंह थाना पुलिस के साथ के साथ भरथना के मोहल्ला बृज राज नगर में नई बस्ती में ध्रुव यादव के घर पहुंच गए। गेट खटखटाने पर न खुलने पर पुलिस दीवार कूदकर घर में प्रवेश कर गई। इसके बाद ध्रुव यादव को कोतवाली भरथना ले जाया गया।

जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भरथना कोतवाली पहुंच गए। फोन पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल डीएम और एसएसपी से बात की। इस पर अधिकारियों ने उन्हें छोड़ने के आदेश दिए। करीब 10 मिनट बाद ध्रुव यादव को छोड़ दिया गया।

कुछ ही देर में ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे प्रसपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। सरकार के इशारे पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि मतदान प्रतिशत कम रहे, मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
ताखा से शिवपाल सिंह यादव के विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया कि बेवजह कार्रवाई करके दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, अंकुर यादव, पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल आदि कई नेता,कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
Scroll to Top