कर्नाटक : (मानवीय सोच) बेलगावी में दो दिन से लापता जैन मुनि आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी महाराज की हत्या हो गई है. पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया था. आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है.
बेलगावी जिले में आने वाले चिक्कोडी तालुका के हिरेकोड़ी गांव स्थित नंदीपर्वत आश्रम में आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज पिछले 15 साल से रह रहे थे इसी बीच गुरुवार को आचार्य कामकुमारनंदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भीमप्पा उगारे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जैन मुनि लापता हो गए हैं.
