ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर के सभी गर्ल्‍स हॉस्‍टलों की जांच करेगी पुलिस; ये है शक

कानपुर  (मानवीय सोच) लड़कियों के सभी हॉस्‍टलों की जांच की जाएगी। सत्य साईं हॉस्टल में लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने की घटना के बाद पुलिस चेत गई है। सोमवार से शहर भर में संचालित हो रहे गर्ल्स हॉस्टल की जांच कराई जाएगी। इधर, शनिवार को एक भी लड़की विवेचक के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुई

सत्य साईं हॉस्टल में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में युवतियों ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने वहां के कर्मचारी ऋषि, महिला वार्डन सीमा पाल और संचालक मनोज पाण्डेय को गिरफ्तार किया था। संचालक और वार्डन की जमानत हो गई व कर्मचारी को जेल भेज दिया गया। इस मामले की विवेचना कर रहीं इंस्पेक्टर इंदु यादव ने पीड़िता समेत अन्य युवतियों को शनिवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। मगर एक भी छात्रा नहीं पहुंची। विवेचक के मुताबिक छात्राओं के वर्चुअल बयान लिए जाएंगे।

हॉस्टल पहुंचीं कोई मिला नहीं

जब युवतियां विवेचक के पास नहीं पहुंची तो शनिवार दोपहर वह खुद हॉस्टल पहुंचीं। तब उन्हें पता चला कि हॉस्टल पूरी तरह खाली हो चुका है। छानबीन के दौरान रिसेप्शन समेत वार्डन रूम को खंगाला। लेकिन पूरे हॉस्टल में पुलिस को छात्राओं का जानकारी रजिस्टर गायब मिला।

वार्डन और संचालक ने किया फोन स्विच ऑफ

जांच अधिकारी इंदु यादव ने बताया कि छात्राओं की जानकारी के लिए वार्डन और हॉस्टल संचालक से संपर्क किया गया। लेकिन दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ बता रहे हैं।

सुरक्षा मानकों की होगी जांच

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए शहर के सभी गर्ल्स हॉस्टल की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी एडीसीपी अंकिता शर्मा और महिला थाना इंस्पेक्टर अर्चना सिंह को सौंपी गई है। सोमवार से टीम हॉस्टलों में विजिट करेगी और वहां के सुरक्षा मानकों को देखेगी।

Scroll to Top