ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाशिवरात्रि के लिए पुलिस सख्त: तेज आवाज में नहीं बजेगा डीजे

वाराणसी  (मानवीय सोच)  महाशिवरात्रि के मद्देनजर शोभायात्रा, जुलूस में तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसके साथ ही अश्लील गानों के बजाए जाने पर भी रोक रहेगी। अफवाह फैलाने वालों से भी पुलिस कड़ाई से निपटेगी। बुधवार को पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने दशाश्वमेध स्थित एक होटल में व्यापारियों संग बैठक कर शिवरात्रि को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने की बात कही। 

पुलिस उपायुक्त आरएस गौतम ने कहा कि लाउडस्पीकर का प्रयोग तेज ध्वनि में नहीं किया जाएगा। न्यायालय के निर्देश पर निर्धारित डेसीबल में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस शोभायात्रा नहीं निकाला जाएगा। इसके लिए अनुमति लेते समय जुलूस के निकाले जाने की जगह, उसमें शामिल होने वालों की संख्या का शपथ पत्र भी देना होगा।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि केवल परंपरागत जुलूस ही निकाले जाएंगे। इस  दौरान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश पांडेय, थानाध्यक्ष चौक, दशाश्वमेध, लक्सा के साथ ही देवनाथपुरा के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी, दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, शिव बारात समिति के लोग शामिल रहे। 

Scroll to Top