पुलिसकर्मी ने विधवा से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर फाड़े कपड़े

लखनऊ  (मानवीय सोच)  महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है, लेकिन राजधानी में तैनात पुलिसकर्मियों का अलग ही रंगीन मिजाज है। अलाम यह है कि विगत छह माह के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर छात्राओं व महिलाओं से छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लग चुका है। इसी कड़ी में आलमबाग कोतवाली में एक विधवा ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि घर में घुसे पुलिसकर्मी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विरोध करने पर आरोपी में महिला के फाड़े कपड़े
आलमबाग प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि गढ़ी कनौरा की रहने वाली महिला (45) ने पड़ोसी भईयालाल सरोज के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देना, बैगर अनुमति के घर में घुसने और दुष्कर्म के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2007 में उसके पति का देहांत हो गया। भईयालाल सरोज उसकी के मोहल्ले में रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *