ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ की पूर्वा ने माउंट किलिमंजारो की चोटी पर फहराया तिरंगा

लखनऊ : (मानवीय सोच)  वैसे तो जिंदगी में कामयाबी पाने के लिए कई चीजों की आवश्यकता होती है, लेकिन इसमें एक चीज बेहद जरूरी होती है, जिसे जूनून कहते है। अगर किसी इंसान में जूनून आ जाता है तो फिर वो बड़े से बड़े काम को लाख कठिनाइयों के बाद भी पूरा कर देता है।

दरअसल, लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 19 में 25 वर्षीय पूर्वा धवन रहती हैं। पूर्वा ने मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर अपने परिवार और देश का मान बढ़ाया है। वहीं इससे पहले उत्तराखंड, लेह-लद्दाख और नेपाल की चोटियों पर तिरंगा फहराकर कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पूर्वा के मुरीद हैं।

तिरंगा फहराने वाली पूर्वा धवन से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सफर को पूरा करने में उनके परिवार का सबसे बड़ा योगदान है। क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच चढ़ाई करना काफी मुश्किल होता है। ये जानते हुए भी परिवार के सभी सदस्यों ने साथ दिया। पूर्वा ने 2015 में लखनऊ से इस सफर की शुरुआत की। 2016- 17 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तराखंड से बेसिक और एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण  किया। 

Scroll to Top