उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) बड़े गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. लखनऊ कोर्ट परिसर के अंदर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. देर रात गैंगस्टर के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी हुई. डॉक्टरों के एक पैनल ने जीवा का पोस्टमार्टम किया. जीवा को इस हमले में 6 गोलियां लगी थीं. पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि जीवा को लगी सभी गोलियां शरीर के आर-पार हो गईं. सभी गोलियां पीठ पर बाईं तरफ मारी गईं, जो सीने और पेट की तरफ से पार निकल गईं.
शूटर विजय को मिली थी ट्रेनिंग
गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर सामने आई जानकारी के मुताबिक सभी गोलियां आसपास ही लगीं हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विजय एक शार्प शूटर है. गोली चलाने वाले विजय को बाकायदा इसके लिए ट्रेनिंग दी गई थी. बताया गया है कि गोलियों से वाइटल ऑर्गन को निशाना बनाने की उसे ट्रेनिंग दी गई थी
