ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना असंभव’: विपक्ष की बैठक के बीच प्रमोद कृष्णम का बयान

बरेली : (मानवीय सोच)   श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में भगवान कल्कि की प्राण प्रतिष्ठा में शुक्रवार को कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम भी पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा। कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना असंभव है। प्रधानमंत्री कैंडिडेट कांग्रेस पार्टी का ही होगा। 

भगवान कल्कि की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन साईं मंदिर में महाभिषेक, पूजन व हवन हुआ। मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंत्रोच्चारण कर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की। महापौर उमेश गौतम ने भी मंदिर के महंत व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। प्रो. चारु मेहरोत्रा, नीरज शर्मा ने आचार्य को कल्कि अवतार की तस्वीर भेंट की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की मांग

फिल्म आदिपुरुष पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन पर बनी फिल्म मर्यादा का उल्लंघन कर रही है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखकों को इस पाप का प्रायश्चित करना चाहिए। प्रदेश सरकार को इस फिल्म को बैन करना चाहिए।

Scroll to Top