ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज और लखनऊ एयरपोर्ट का होगा विकास, पलिया में बनेगा नया

लखनऊ  (मानवीय सोच)  केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 50 नए एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में लखीमपुर खीरी के पलिया में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। पलिया में एयरपोर्ट बनाने के लिए औचित्य की रिपोर्ट सरकार को मिल गई है। प्रदेश में अभी 9 एयरपोर्ट संचालित है और नौ एयरपोर्ट पर काम चल रहा है।

प्रदेश में अभी लखनऊ, वाराणसी, बरेली, हिंडन, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट संचालित है। इसमें से लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। जबकि सोनभद्र, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती,  मुरादाबाद, कानपुर, अयोध्या, नोएडा में जेवर और सहारनपुर एयरपोर्ट का निर्माण प्रक्रियाधीन है।

प्रदेश सरकार ने पलिया में एयरपोर्ट बनाने के लिए सरकार ने एक एजेंसी से सर्वे कराया है। सर्वे में पलिया में एयरपोर्ट की आवश्यकता, वहां से मिलने वाले बिजनेस, एयरपोर्ट से होने वाले फायदे का सर्वे कराया है। शासन को औचित्य की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इस पर आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

लखनऊ और प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार होगा
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल और रनवे बनाने की योजना है। वहीं 2025 कुंभ के मद्देनजर प्रयागराज एयरपोर्ट पर नए रनवे और नए टर्मिनल का निर्माण कराने की भी योजना है। शासन ने इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन  प्राधिकरण को पत्र लिखा है।

आगरा एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल टर्मिनल
आगरा एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ाने पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आगरा एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ाने की मंजूरी दी है। इसके बाद प्रदेश सरकार वहां नया टर्मिनल सहित आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू की है।

सहारनपुर एयरपोर्ट के लिए मिली पर्यावरण एनओसी
शासन को सहारनपुर में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए पर्यावरण की एनओसी मिल गई है। केंद्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से अब वहां एयरपोर्ट निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

इस साल शुरू हो जाएंगे छह नए एयरपोर्ट
प्रदेश में सोनभद्र, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और मुरादाबाद में एयरपोर्ट से इस साल उड़ान शुरू हो जाएगी। इन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के संचालन के लाइसेंस आगामी चार पांच महीने में मिल जाएंगे। कानपुर में बनाए गए नए एयरपोर्ट का संचालन भी अप्रैल महीने तक शुरू हो जाएगा। वहीं अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन 2024 की शुरुआत में हो जाएगा। जेवर एयरपोर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है।

Scroll to Top