ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 769 किमी

प्रयागराज : (मानवीय सोच)  सहारनपुर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत सीरीज की देश में सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन होगी। वाया लखनऊ होकर चलाए जाने वाली यह ट्रेन कुल 769 किमी. का सफर तय करेगी।

वर्तमान समय सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही है। खास बात यह है कि वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत भी प्रयागराज के ही रास्ते संचालित हो रही है, जबकि सहारनपुर वंदे भारत भी प्रयागराज तक ही आएगी।

पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एलान किया।

ट्रेन का लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर चलना तकरीबन तय है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर तक यह रेलमार्ग कुल 769 किमी लंबा है। इस ट्रेन के संचालन की तिथि और शेड्यूल रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है।

Scroll to Top