मुख्‍तार अंसारी के शूटर अंगद राय को बिहार से गाजीपुर कोर्ट लाने की तैयारी

गाजीपुर: (मानवीय सोच)  बाहुबली मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय को बिहार से गाजीपुर लाने की तैयारी गाजीपुर पुलिस ने कर ली है। पप्पू गिरी को फिरौती और धमकी देने के मामले में 13 मई को अंगद को कोर्ट में प्रस्तुत करना है। पिछले दिनों शराब के साथ बिहार की भभुआ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अंगद को गाजीपुर लाने के लिए कोर्ट से पुलिस ने वारंट बी हासिल कर लिया है।

बीते 3 मार्च को डीलिया के रहने वाले पप्पू गिरी ने सदर कोतवाली में अंगद राय के खिलाफ तहरीर दी थी। शिकायत में उन्होंने यह लिखा था कि अंगद राय के कहने पर अमित राय और विश्वनाथ राय ने पप्पू गिरी को एक पुराने मामले में गवाही नहीं देने की धमकी दी थी। साथ ही उससे 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। पप्पू गिरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *