ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के विकास से कनाडा प्रभावित, बड़े निवेश की तैयारी

यूपी  (मानवीय सोच)  विकास से कनाडा बेहद प्रभावित है। यहां हो रहे बदलावों को बेहद करीब से नजर रख रहा कनाडा यूपी में बड़े निवेश की तैयारी कर रहा है। कई योजनाओं में भागीदारी करने का भी कनाडा उत्सुक है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरॉन मैके ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और रणनीतिक संबंधों की चर्चा के साथ-साथ भारत और कनाडा, खासकर उत्तर प्रदेश के मध्य संबंधों को और बेहतर करने पर विचार-विमर्श किया गया।

कनाडाई राजनयिक ने मुख्यमंत्री को भारतीय जूट से तैयार एक सुंदर बैग भेंट किया। बैग पर कनाडा के राष्ट्रीय चिन्ह ‘मैपल लीफ’ प्रदर्शित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि यह बैग भारत में ही तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए राजनयिक कैमरॉन मैके ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में जिस तरह तरक्की कर रहा है, वह शानदार है। नई दिल्ली में रहते हुए मीडिया के माध्यम से प्रदेश के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की जानकारी मिलती रहती है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के क्षेत्र में तो उत्तर प्रदेश की कार्यप्रणाली शानदार है।

उच्चायुक्त ने कहा कि कनाडा और भारत के बीच तकनीक और ज्ञान के आदान-प्रदान को को बढ़ाया जाना चाहिए। कनाडा, भारत के साथ बेहतर ट्रेड संबंधों को और मजबूती देने के लिए प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।

मैके ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों, विशेषकर ‘मिशन शक्ति’ को प्रभावशाली बताते हुए प्रदेश में महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन की नीतियों की सराहना की। सबसे बड़े सिविल पुलिस बल ‘उत्तर प्रदेश पुलिस’ की कार्यशैली की सराहना करते हुए उच्चायुक्त ने पांच वर्षों में प्रदेश में पुलिस आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की नीतियों और क्रियान्वयन को अत्यंत उपयोगी बताया।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कनाडा के निवेशकों को लिए शानदार अवसर

जनवरी-फरवरी 2023 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की चर्चा करते हुए उच्चायुक्त ने इस आयोजन को कनाडा के निवेशकों के लिए शानदार अवसर करार दिया। प्रदेश की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सहयोग के लिए उत्सुक है।

भारत के शैक्षिक परिदृश्य की चर्चा करते हुए मैके ने भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साथ काम करना उनके लिए निजी तौर पर उत्साहजनक होगा। कनाडाई राजनयिक ने प्रदेश में डिफेंस, एयरोस्पेस, टेक्सटाइल, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट के क्षेत्र को अपार संभावनाओं से परिपूर्ण बताते हुए इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार भी रखे।

यूपी में असीम संभावनाएं: योगी

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश में प्रस्तावित नवीन औद्योगिक प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक पार्क, टॉय पार्क, फ़िल्म सिटी, लॉजिस्टिक पार्क, मेगा लेदर पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे सेक्टर आधारित प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रही है। निवेशकों के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि, एग्रो टेक्नोलॉजी, एग्रो लॉजिस्टिक, एग्रो पैकेजिंग के क्षेत्र में नीतिगत प्रयास किया जा रहा है। इस क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है, जिसमें कनाडा हमारा अच्छा सहयोगी बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। कनाडा के उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से यह महत्वपूर्ण अवसर है। मुझे उम्मीद है कि कनाडा की ओर से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा।

Scroll to Top