लखनऊ (मानवीय सोच) कैंट में दिलकुशा कॉलोनी में हुए हादसे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ में दीवार गिरने से लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं, घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
लखनऊ में दीवार गिरने से लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं, घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 16, 2022
लखनऊ में गुरूवार देर रात हुए हादसे में निर्माणाधीन दीवार के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूरों पर दीवार ढह गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायल युवक अब खतरे से बाहर हैं।
