ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति ; राम मंदिर का निर्माण कार्य देखा

अयोध्या  (मानवीय सोच)  मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से कार के माध्यम से वे सरयू तट स्थित सरयू होटल में पहुंचे। यहां से वे सीधे सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार गए। हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती के दौरान वे भक्ति भाव में लीन दिखे। हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने उनका स्वागत सत्कार किया।

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी में श्रद्धा अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। उन्होंने रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर पूजा अर्चना की और आरती उतारी।

राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने राष्ट्रपति का भव्य अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर राष्ट्रपति निहाल नजर आए।

इसके बाद राष्ट्रपति सिद्ध पीठ कनक भवन पहुंचे और कनक बिहारी सरकार की पूजा अर्चना और आरती की। कनक भवन के दर्शन के बाद राष्ट्रपति सरयू होटल वापस चले गए। जहां भोजन करने के बाद वह दोपहर 1:00 बजे रवाना हो जाएंगे। राम नगरी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है।

Scroll to Top