ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में 9 नवंबर से फिर खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार ने बुधवार 9 नवंबर से सभी प्राथमिक स्कूलों को खोलने और आउटडोर एक्टिविटीज पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक भी हटा दी गई है। बीते सप्ताह प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए थे और उनसे बड़ी क्लासों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आउटडोर एक्टिविटीज को भी रोक दिया गया था।  

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को यह ऐलान किया। पिछले 2 दिनों से दिल्ली के अंदर प्रदूषण में तेजी के साथ सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली में लगे ग्रैप-4 के प्रतिबंधों को वापस लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

निजी निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदी रहेगी जारी

इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम के दिशानिर्देशों में संशोधन करते हुए सभी ऑफिसों को पूरी क्षमता से कार्य करने को कह दिया गया है। वहीं, दिल्ली में हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, पाइपलाइन, बिजली ट्रांसमिशन जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है, लेकिन निजी निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदी अभी जारी रहेगी। 

बता दें कि, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा लागू किए गए नए निर्देशों, प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने और 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम के आदेश को रद्द करने के निर्णय पर भी चर्चा होने की गई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य औसत से तीन डिग्री ऊपर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 96 प्रतिशत थी। मौसम विज्ञानियों ने दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे पिछले 24 घंटों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 339 दर्ज किया गया जो शनिवार के 381 के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीं शुक्रवार को यह 447 पर था।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

गौरतलब है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में 450 पर पहुंच गया था, जिसके बाद प्रशासन ने तमाम कदम उठाए जिसमें गैर-बीएस-6 हल्के डीजल वाहनों (कार आदि) पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

Scroll to Top