ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री मोदी और मेरी ताकत है जनता जनार्दन : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी ताकत राज्य की जनता है जिसकी प्रेरणा से उन्हे जनकल्याणकारी कार्यो को पूरा करने की ताकत मिलती है। सिंचाई विभाग के पास हाटा कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ सपा-बसपा और कांग्रेस राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनती थी पर जैसे ही कमल को जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुझे अवसर मिला तो एक झटके में सारी बाधाएं दूर हुईं और अयोध्या में राम मंदिर बन गया।

अब भावी पीढ़ी से कह सकेंगे कि राम मंदिर का निर्माण हमने अपनी आंखों से देखा है। कमल को वोट देने वाले ताल ठोककर कहें कि राम मंदिर का निर्माण हमने किया है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, लेकिन मोदी-योगी की ताकत आप हैं। जब आप कमल के फूल पर सांसद-विधायक चुनते हैं तो यही हमारी ताकत बनते हैं और उसी के बल पर विकास आता है।” उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार-400 पार का नारा सुन सपा को चक्कर आ रहा है, क्योंकि वह कभी 400 सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं सकती। सपा केवल 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही। इसमें से पांच पर सैफई खानदान लड़ रहा है। भीषण गर्मी में अपार जनसैलाब देख गदगद योगी ने कहा कि कुशीनगर में अभी एक घंटा और रहने की इच्छा थी, लेकिन आज पांच कार्यक्रम करने हैं।

इतनी भीषण गर्मी में आपका उत्साह हमें आनंदित करता है। आज पूरा पडरौना और कुशीनगर हाटा में उमड़ा है। भीड़ के कारण पंडाल छोटा पड़ गया। लग रहा है कि जैसे त्योहार है। दुनिया वालों देखो, यही लोकतंत्र का पर्व है। लोकतंत्र कैसा होता है, हाटा में इसका नजारा दिख रहा है। यह जनसैलाब देख सूर्य देव भी कृपा बरसाकर छाया करने लगे हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि आपके पसीने का रिटर्न कुशीनगर का विकास करके देंगे। योगी ने कहा “ पडरौना में डोल मेला लगता था। जब भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आती थी तो सपा सरकार रोक लगा देती थी। यदि कार्यकर्ता डोल मेला निकालने का प्रयास करते थे तो पूरे पडरौना वालों को बंद कर देती थी। हम लोगों को लड़ाई लड़नी पड़ती थी। हाटा में हर बार दंगा होता था, लेकिन सात वर्ष में पूरे यूपी में कोई दंगा नहीं करता। 

Scroll to Top