ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोमनाथ मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से कर दी बड़ी अपील

गुजरात  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गिर सोमनाथ जिले के लोगों से सभी मतदान बूथ पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विजयी बनाने की अपील की. प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वेरावल शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का भी अनुरोध किया.

प्रधानमंत्री गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के भाजपा के चार उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे. गुजरात में दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप यह सुनिश्चित करें कि भाजपा यहां प्रत्येक बूथ पर जीते. क्या आप मेरे लिए यह करेंगे? इस बार, मेरा ध्यान सभी मतदान बूथ पर जीत दर्ज करने पर केंद्रित है. अगर आप इसे हासिल करने में मेरी मदद करते हैं तो ये चार भाजपा उम्मीदवार अपने आप ही विधानसभा पहुंच जाएंगे.”

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीट में से 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा. मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

Scroll to Top