यूपी के दो आईएएस अफसरों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए आज सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

यूपी  (मानवीय सोच) दो युवा आईएएस अधिकारी अपने काम से पूरे देश में छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली में सिविल सर्विस डे पर लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के अन्य चुनिंदा आईएएस अधिकारियों के साथ रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर और चित्रकूट के डीएम अभिषेक आनंद को पीएम अवार्ड से सम्मानित करेंगे। यूपी लगातार इस सम्मान को हासिल करने वाला राज्य बना हुआ है।

वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रविंद्र मंदर मार्च, 2021 से रामपुर के जिलाधिकारी हैं। रविंद्र ने पीएम के सुपोषित भारत विजन से प्रेरणा लेकर जिले में नवाचार की पहल करते हुए संवर्धन-सुपोषित रामपुर नाम से अभियान चलाया।

इसके अंतर्गत स्थानीय कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) के साथ समन्वय कर बच्चों व महिलाओं के लिए पौष्टिक तत्वों से युक्त आहार पोषण किट तैयार कराकर वितरण कराया गया। पिछले दो वर्ष में इस अभियान के तहत 5000 से अधिक बच्चों, खून की कमी वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं और कुपोषित किशोरियों को सुपोषित किया गया। रविंद्र की इस पहल के इनोवेशन-डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *