ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री मोदी बुलंदशहर और मेरठ मंडल के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

आज प्रधानमंत्री मोदी बुलंदशहर और मेरठ मंडल के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का लोकार्पण, अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

पूरब से पश्चिम यूपी को साधने का होगा प्रयास

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा। आह्लादित पीएम मोदी के हर शब्द के मायने निकलेंगे। पीएम मोदी पूर्व सीएम व मंदिर आंदोलन के बड़े सारथी रहे कल्याण सिंह को याद करते हुए भावुक संस्मकरण भी सुना सकते हैं। इस दौरान पूरब से पश्चिम उप्र को साधने का प्रयास होगा। पीएम मोदी कर्पूरी ठाकुर, चौ. चरण सिंह एवं कल्याण सिंह को याद करते हुए ओबीसी वोटों को भी कसेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे थे और पुलिस शूटिंग रेंज ग्राउंड स्थित पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर की जा रही तैयारियों के लिए जनप्रतिनिधियों, संगठन कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देशित किया कि जनसभा में प्रतिभाग करने वाली जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था करने के उन्होंने निर्देश दिए और बैठक में उपस्थित मण्डल के अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण पूरा कराया जाए।

Scroll to Top