ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे. पीएम ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी. प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (Commonwealth Games 2022) के पदक विजेताओं से मिलेंगे. प्रधानमंत्री पूरे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे थे. खिलाड़ियों की हर उपलब्धि पर पीएम ने उनकी तारीफ की.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “कल, 13 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरे आवास पर भारत के राष्ट्रमंडल खेलों 2022 दल के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है.”

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की थी. पीएम ने वादा किया था कि जब खिलाड़ी वहां से लौटकर आएंगे, तो वह उनसे मिलने का समय निकालेंगे.

बता दें कि कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भारत के खिलाड़ियों ने सभी खेलों में कुल 61 मेडल जीते हैं. इसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत इस बार पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा. सबसे ज्यादा पदक भारतीय एथलीटों ने रेसलिंग और वेटलिफ्टिंग में जीते.

भारत ने 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा लिया था और इसमें कुल 104 पुरुष और 103 महिला खिलाड़ी शामिल हुए. जिसमें पुरुषों ने 35 और महिलाओं ने 26 मेडल अपने नाम किए. कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए.

Scroll to Top