आगरा पहुंचे डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेसः ताज की खूबसूरती का किया दीदार

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  ताजनगरी रविवार को डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ पहुंची। यहां फोक डांस से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह ताज का दीदार करने पहुंचे। इसके बाद वह आगरा किला देखने के लिए पहुंचेंगे।

रविवार को डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी गई। वह करीब साढ़े 4 घंटे ताज नगरी में रुकेंगे। इसी समय में वह ताज व किला दोनों स्मारकों का दीदार करेंगे।

प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ ने सुबह करीब साढ़े दस बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां पर विशेषतौर पर उनका स्वागत किया गया। यहां से निकलने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास पहुंचे। यहां वह करीब 10 मिनट तक रुके।

इसके बाद सीधे ताज का दीदार करने के लिए निकल गए। वह एक ओपन कार से ताज पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर का भ्रमण करके ताज को निहारा। सामने पड़ी टेबल पर बैठकर फोटो खिंचवाई। यहां वह करीब एक घंटे रुके। इसके बाद वापस होटल पहुंचे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *