उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किया गया। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रियांशी सोनी टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं। प्रियांशी सीतापुर की रहने वाली हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर देहात से कुशाग्र पांडे हैं, जिन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ तीसरे नंबर पर अयोध्या के मिखशत नूर हैं, उन्होंने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं। मथुरा के कृष्णा झां चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।
पांचवे नंबर पर अर्पित गंगवार है, उन्हें 586 अंक मिले हैं। छठे नंबर पर सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह हैं, उन्हें 586 अंक मिले हैं। सातवे नंबर पर आयोध्या के आंशिक दुबे हैं, जिन्होंने 585 अंक प्राप्त किए हैं। आठवे नंबर पर अंबेडकर नगर के सक्षम तिवारी हैं, जिन्हें 585 अंक मिले हैं। नौवे नंबर पर जौनपुर के पीयुष सिंह हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं। वाराणसी के नमन गुप्ता दसवे नंबर पर हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं।

