ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा विधायक शहजिल इस्लाम की बढ़ीं मुश्किलें, चुनावी आयकर हलफनामे की दोबारा होगी जांच

लखनऊ (मानवीय सोच) आयकर विभाग का शिकंजा भोजीपुरा सीट से समाजवादी विधायक शहजिल इस्लाम पर कसना शरू हो गया है. सपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने बरेली लखनऊ सहित कई अन्य शहरों में अपनी बेशकीमती संपत्तियों के बारे में जानकारी छिपा ली थी. आयकर विभाग ने अब इसकी जांच दोबारा शुरू कर दी है. विधायक को आयकर विभाग ने नोटिस देकर दस्तावेजों के साथ तलब करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव के हलफनामे में कई संपत्तियों को छुपाने का मामला है, जिसकी अब दोबारा जांच हो रही है. विधायक ने बरेली, लखनऊ समेत कई शहरों में अघोषित में बेशकीमती संपत्तियों और निवेश का आयकर विभाग को पता चला है. यहां यह भी बता दें कि शहजिल इस्लाम ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी पर भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद बरेली प्रशासन ने विधायक का अबैध पेट्रोल पंप जमींदोज कर दिया था.

विधायक पर आरोप था कि उन्होंने नियमों को दरकिनार करते हुए पेट्रोल पंप बनवाया था, जिसको बरेली विकास प्राधिकरण ने जमींदोज कर दिया था. उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था.

Scroll to Top