लखनऊ : (मानवीय सोच) पीजीआई इलाके में 12 जून को प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार की हत्या आठ लाख रुपये के विवाद में उसके पार्टनर ने ही कराई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पार्टनर आशीष यादव, उसके भाई, कंपनी के ब्रोकिंग एजेंट रोहित यादव और एक प्लंबर को को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई .32 बोर की मुंगेर की बनी पिस्टल और बाइक भी मिली है। पुलिस आयुक्त ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि अमित कुमार की हत्या के मामले में फुटेज से न तो हमलावरों का चेहरा साफ मिल पा रहा था और न ही बाइक का नंबर। छानबीन शुरु की तो पता चला कि वारदात से एक घंटा पहले अमित का पार्टनर मोहनलालगंज निवासी आशीष यादव और अमित की कंपनी में बतौर ब्रोकर काम करने वाला निगोहां निवासी रोहित यादव उसके दफ्तर से निकल कर गए थे।
