ब्रेकिंग न्यूज़
दुबई में दहला देने वाली घटना: केरल की महिला ने बेटी संग की खुदकुशी, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोपAI नवाचार और युवाओं के हुनर को मिला मंच, लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजनTesla और VinFast ने भारत में एक साथ की एंट्री, EV ऑटो सेक्टर में मचा धमालभारत-चीन संबंधों में नया मोड़: जयशंकर ने रखी शांति की शर्तेंउत्तर प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को नई ऊंचाई, सीएम योगी ने केजीएमयू में खोले विकास के द्वारछांगुर बाबा पर दोहरी मार: कोठी ढही, अब बुलडोजर खर्च की वसूली‘स्कूल चलो अभियान’ को बढ़ावा: यूपी सरकार देगी ₹1200 की आर्थिक सहायताब्रेकिंग: लंदन एयरपोर्ट पर विमान क्रैश, भीषण धमाके के साथ लगी आग, सभी उड़ानें रद्द7 साल की शादी के बाद साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप का रिश्ता खत्मरोज़गार मेला 2025: पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्रबिहार वोटर लिस्ट में नेपाल-बांग्लादेश के नागरिक! चुनाव आयोग की जांच में खुलासाअमित शाह और रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ₹9,000 करोड़ का यमुना सफाई अभियान‘मलिक’ रिलीज़ : राजकुमार राव की दमदार अदाकारी और सिस्टम से टकराती एक आम आदमी की कहानीआज गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ जी ने विधि विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना कीगुजरात में फिर पुल हादसा: वडोदरा में ब्रिज गिरा, 13 लोगों की मौत।MVAG 2025: अब OLA-UBER पर और सख्ती, केंद्र ने लागू किए Motor Aggregator के सख्त नियमश्रद्धा के साथ अनुशासन भी जरूरी: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी का अलर्ट मोडAIIMS और ICMR की स्टडी में खुलासा: हार्ट अटैक के मामलों में कोविड-19 वैक्सीन दोषी नहींभारत-चीन में उत्तराधिकारी विवाद गहराया : प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी |अमेरिका में “America Party” की शुरुआत : एलन मस्क की नयी राजनीतिक पार्टी

PSLV-C52 से स्पेस में लॉन्च की अर्थ ऑब्जरवेशन EOS-04 और दो छोटी सैटेलाइट

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल के पहले लॉन्च में सफलता हासिल की है। उसने सोमवार सुबह 5:59 बजे रडार इमैजनिंग सैटेलाइट अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट (EOS-04) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया है। यह लॉन्चिंग पोलर सैटेलाइट लॉन्च वेहिकल PSLV-C52 के जरिए हुई है। इसमें अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-04 और दो छोटी सैटेलाइट INSPIREsat-1 और INS-2TD शामिल हैं।

करीब 25 घंटे के काउंडाउन के बाद सभी सैटेलाइट लॉन्च की गईं जिससे इसरो का 2022 का पहला मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि PSLV-C52 ने EOS-04 को 529 किलोमीटर की दूरी पर सूर्य की ध्रुवीय कक्षा में भेजा है। EOS-04 एक रडार इमेजिंग सैटेलाइट है, जो सभी मौसमों में धरती की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें इसरो को भेजेगा। इन तस्वीरों से कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी, जल विज्ञान और बाढ़ मानचित्रण के लिए मदद मिल सकती है।

इसके साथ ही स्टूडेंट सैटेलाइट INSPIREsat-1 को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थायन (आईआईएसटी) ने कोलोराडो विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी की प्रयोगशाला के सहयोग से विकसित किया है। टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर सैटेलाइट INS-2TD भारत और भूटान  का संयुक्त मिशन है। मिशन की सफलता पर इसरो ने खुशी जाहिर की है।

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘PSLV-C52 के मिशन को सफलतापूर्व लॉन्च किया गया है।’ रडार इमेजिंग सैटेलाइट को ही अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-04 कहा जाता है। जो अंतरिक्षयान रिसोर्स सैटेलाइट, कार्टोसैट और RISAT-2B सीरीज की सैटेलाइट से प्राप्त डाटा को सी-बैंड में एकत्रित करेगी। इस सैटेलाइट का कार्यकाल दस साल बताया गया है। बता दें सैटेलाइट लॉन्च करने के मामले में भारत का इसरो काफी आगे है। इसने साल 1975 से अभी तक भारतीय मूल की 129 सैटेलाइट और 36 देशों की 342 विदेशी सैटेलाइट लॉन्च की हैं। हाल ही में इस बात की जानकारी राज्य सभा में परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी थी। विदेशी सैटेलाइट की लॉन्चिंग से बीते तीन साल में इसरो ने 80 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Scroll to Top