ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

PUBG खेलते-खेलते हुआ इश्क, लखनऊ के नाका में एक साथ किया सुसाइड

लखनऊ के नाका में होटल के कमरे में सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया था। लड़का मुन्ना (19) बहराइच का रहने वाला था, जबकि लड़की निकिता (19) जौनपुर की रहने वाली थी। मंगलवार को निकिता के घरवाले लखनऊ पहुंचे। लेकिन मुन्ना के परिवार से कोई नहीं आया जांच में यही भी पता चला कि मुन्ना मुस्लिम समुदाय से था। बहराइच में अपने मामा के यहां रहता था। मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। मामा को पुलिस ने शव लेने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आए।

वहीं ​​​​​​निकिता के परिवार वाले बेटी के इस कदम से हैरान रहे। सिविल ट्रेड से डिप्लोमा कर रही थी निकिता निकिता के पिता संजय टेलर हैं। निकिता तीन भाई बहन में दूसरे नंबर की थी। सबसे बड़ी बहन नेहा दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। भाई ज्यांस अभी 8वीं क्लास में है। नेहा ने बताया- निकिता पढ़ने में काफी तेज थी। 10वीं की पढ़ाई करने के बाद 2023 में डिप्लोमा करने लखनऊ आ गई। लखनऊ में जीबी पंत टेक्निकल इंस्टीट्यूट में सिविल ट्रेड से डिप्लोमा करने लगी। मौसी के लड़के किशन सिंघानिया के साथ एडमिशन लिया था। दोनों एक साथ डिप्लोमा कर रहे थे। लखनऊ के इसी होटल में रुके थे दोनों प्रेमी युगल।

इंजीनियर बनाना चाहते थे पिता नेहा ने बताया- निकिता काफी रिजर्व नेचर की थी। किसी से ज्यादा कुछ शेयर नहीं करती थी। अपनी सारी बातें अपने मन में रखती थी। लेकिन उसके मन में कुछ ऐसा चल रहा है। इसका शक बिल्कुल नहीं था। घर में पापा ने भी कभी किसी बात लेकर कुछ नहीं कहा। हमेशा सपोर्ट किया है। मुझे मेडिकल की पढ़ाई कराई, निकिता को इंजीनियर बनाना चाहते थे। निकिता एनसीसी की एक्टिव कैंडिडेट थी। इंस्पेक्टर का पद मिला था। अब वो हेड ऑफिसर होने वाली थी। होटल में फंदे से लटके मिले थे दोनों। तीन दिन से नहीं हुई थी परिवार से बात नेहा ने बताया- निकिता करीब एक हफ्ते पहले जौनपुर गई थी। वहां एक-दो दिन रुकी फिर एग्जाम की तैयारी की बात कहकर लखनऊ आ गई।

Scroll to Top