तूफान-बिजली की चपेट में पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है. तूफान और बिजली की चपेट में आने की वजह से हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे टूट गए. जिसकी वजह से रेलवे ने आज के लिए ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है 

भद्रक रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि आंधी-तूफान की वजह से ड्राइबर कैबिन के सामने के शीशे और साइड की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इसके साथ ही बिजली की आपूर्ति भी कट गई थी. राहत की बात ये रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ. जब ये घटना हुई, उस समय ट्रेन दुलखापटना-मंजुरी रेलवे स्टेशनों के बीच में थी.   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *