नई दिल्ली : (मानवीय सोच) देश आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 32वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती बम धामाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणूगोपाल व अन्य ने दिल्ली के वीर भूमि में राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार राज्य कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जयपुर में पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर जाएंगे। इस बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लिखा, ”पापा, आप मेरे साथ ही हैं
