आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर समेत 5 ठिकानों पर रेड

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान से पूछताछ के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) राजधानी में छापेमारी कर रही है। अमानतुल्लाह खान के घर समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, छापे के दौरान एक ठिकाने से बड़ी मात्रा में कैश और गैर लाइसेंसी हथियार बरामद किया गया है।

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े दो साल पुराने केस में अमानतुल्लाह को शुक्रवार को जांच के लिए बुलाया गया था। उन्हें दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए तलब किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *