ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रक्षाबंधन पर रेलवे ने की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, जानिए कहां-कहां चलेंगी ट्रेनें

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   भारतीय रेलवे हमेशा से ही त्यौहारों पर यात्रियों के लिए खास इंतजाम करती रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे ने ‘रक्षाबंधन’ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए छह स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें अलग-अलग समय पर अलग-अलग रूट पर चलेंगी।  

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बांद्रा-भावनगर टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या (09207) 13 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से शाम 7:25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:25 बजे भावनगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए ट्रेन (09208) भावनगर टर्मिनस से 14 अगस्त को दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इस ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले मार्ग इस प्रकार हैं- बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर गेट, बटोद और ढोला स्टेशन रास्ते में पड़ेंगे। 

भावनगर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09208) एक सितंबर को दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर भावनगर से दोबारा शुरू होकर सुबह छह बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी की यात्रा के लिए ट्रेन (09207) सुबह 9:15 बजे बांद्रा से रवाना होगी और रात 11:45 बजे भावनगर पहुंचेगी। 

मुंबई सेंट्रल-ओखा स्पेशल (09097) 12 अगस्त को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 0335 बजे ओखा पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए ट्रेन (09098) 15 अगस्त को सुबह 10:00 बजे ओखा से फिर से निकलेगी और अगले दिन सुबह 0435 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। आने-जाने वाली ये ट्रेनें बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, हापा, जामनगर और द्वारका स्टेशनों पर रुकेंगी। 

बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल (09191) 10 अगस्त को बांद्रा से दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन (09192) 11 अगस्त को रात 9:40 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसके मार्ग में पड़े वाले स्टेशनों में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास शामिल हैं।

बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल (09069) 12 अगस्त को बांद्रा से दोपहर 02:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन (09070) 13 अगस्त को रात 9 बजे इंदौर से रवाना होगी और 14 अगस्त को सुबह 11:55 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसके मार्ग में स्टेशन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास पड़ेंगे, जहां ये ट्रेन रुकेंगी।

मुंबई सेंट्रल-जयपुर स्पेशल (09183) 10 अगस्त को मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन (09184) 11 अगस्त को शाम 7:35 बजे जयपुर से रवाना होगी और 12 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी। ट्रेन दोनों तरफ से वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

मुंबई सेंट्रल-ओखा स्पेशल (09097), ओखा-मुंबई सेंट्रल स्पेशल (09098), बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल (09191), इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल-बांद्रा टर्मिनस (09192), मुंबई सेंट्रल-जयपुर स्पेशल (09183) और जयपुर स्पेशल- मुंबई सेंट्रल (09184) के लिए बुकिंग 8 अगस्त से शुरू होंगी। बांद्रा-भावनगर टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09207) और भावनगर टर्मिनस-बांद्रा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09208) के लिए बुकिंग 9 अगस्त से खुलेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के माध्यम से की जा सकती है, जबकि किसी भी अन्य जानकारी के लिए ग्राहक http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

Scroll to Top