रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था, 2014 के बाद हुआ कायाकल्प: पीएम मोदी

जयपुर: (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में रेलवे भर्तियों में ‘राजनीति व भ्रष्टाचार’ होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा क‍ि यह देश का दुर्भाग्य है क‍ि रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था. मोदी ने कहा क‍ि रेलवे में हालात 2014 के बाद बदलने शुरू हुए जब देश के लोगों ने केंद्र में स्थिर सरकार बनवाई. उन्होंने कहा क‍ि भारतीय रेलवे का कायाकल्प होते देखकर आज हर भारतवासी गर्व से भरा हुआ है.

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेसके उद्घाटन कार्यक्रम को दिल्‍ली से ‘वर्चुअल’ माध्यम से संबोधित कर रहे थे. उन्‍होंने देश की 15वीं और राजस्‍थान की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस अवसर पर मोदी ने रेलवे में राजनीति को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा. मोदी ने कहा, “यह हमारे देश का दुर्भाग्‍य रहा है कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था, जो सामान्य मानवीय जीवन का इतना बड़ा ह‍िस्‍सा है, उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था. आजादी के बाद भारत को एक बड़ा रेलवे नेटवर्क मिला था. लेक‍िन रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्‍वार्थ हावी रहा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *