ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

150 मीटर तक लटका रहा ई-रिक्शा चालक, रईसजादे ने नहीं रोकी कार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया। एसयूवी सवार रईसजादे की निर्दयता देखकर रूह कांप गई। दरअसल ई-रिक्शा में टक्कर लगने के बाद चालक एसयूवी की खिड़की पर लटक गया था। रईसजादे ने कार रोकने के बजाए तेजी से दौड़ा दी। चालक चीखता रहा था लेकिन रईसजादे ने एक न सुनी थी। करीब करीब डेढ़ सौ मीटर तक एसयूवी दौड़ाता रहा था और आखिर में चालक गिर गया था। मौके पर पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कार जब्त कर केस दर्ज किया है।

कैसरबाग निवासी ई-रिक्शा चालक जीतू(40) की स्वास्थ्य भवन चौराहे व परिवर्तन चौक के बीच रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने एसयूवी नंबर के आधार पर केस दर्ज कर कार सीज कर दी थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज पुलिस ने जुटाया। जिसमें दिखा कि स्वास्थ्य भवन चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार कार परिवर्तन चौक की तरफ आ रही है। तभी ई-रिक्शा में एसयूवी से टक्कर मारी।

चालक जीतू एसयूवी की खिड़की से लटक गया। एसयवूी सवार रईसजादे ने कार तेजी से आगे बढ़ा दी। करीब डेढ़ सौ मीटर आगे एसयूवी तेजी से मोड़ी तो वह छिटक कर पिंक बूथ के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। रईसजादा फरार हो गया था। इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक कार को जब्त कर लिया गया है। कार मालिक का नाम गोपाल अग्रवाल है। अलीगंज सेक्टर-बी का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

कई लोगों की बाल-बाल बची जान
हादसे के बाद गाड़ी को इतनी रफ्तार में भगाया कि हर कोई अपनी जान बचाता दिखा। कोई सड़क की दूसरी तरफ भागा तो कोई पार्क की तरफ भागा। लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। न मृतक की आवाज सुनी न सड़क पर मौजूद लोगों की। दूसरी तरफ घर का कमाने वाला आदमी खोकर रो-रोकर बुरा हाल है।

Scroll to Top