50 करोड़ की संपत्ति के लिए ‘राजा’ ने बहन को पीटा, जयति सिंह के गंभीर आरोप

महोबा  (मानवीय सोच)  चरखारी स्टेट के राजघराने का संपत्ति विवाद बढ़ता जा रहा है। 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के विवाद को लेकर बहन ने भाई पर मारपीट करने और जबरन दानपत्र लिखवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। 

चरखारी राजघराने की बेटी जयति सिंह ने एसपी अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पिता जयंतसिंह जूदेव चरखारी स्टेट के महाराजा थे। उनकी मृत्यु के बाद से परिवार में संपत्ति को लेकर कलह चली आ रही है। 

आरोप लगाया कि संपत्ति बंटवारे में उसका छोटा भाई उसे संपत्ति में अधिकार नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था। जिस पर भाई ने उसके साथ मारपीट की थी। जो सीसीटीवी फुटेज में कैद है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बताया जाता है कि महल के एक हिस्से में पीड़िता जयति सिंह भी निवास करती हैं। आरोप है कि पारिवारिक बंटवारे में जयति सिंह के हिस्से 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति आई है लेकिन पीड़िता बताती हैं कि उनका छोटा भाई राजा जयराज सिंह संपत्ति में अधिकार नहीं दे रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *