ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने की कोशिश करने वाली राजस्थान की इंजीनियर सस्पेंड

जोधपुर (राजस्थान): (मानवीय सोच)  राजस्थान सरकार की एक इंजीनियर को चार जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और उनके पैर छूने की कोशिश करने के मामले में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया.

विभाग के मुख्य इंजीनियर (प्रशासन) के आदेश में कहा गया है कि विभाग की कनिष्ठ इंजीनियर अंबा सियोल ने चार जनवरी को रोहेत में स्काउट गाइड जंबोरी के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश कर प्रोटोकॉल को तोड़ा है लिहाज़ा उन्हें राजस्थान लोक सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

सियोल पानी की व्यवस्था देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर थी. लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए वह उन अधिकारियों की अग्रिम पंक्ति तक पहुंचने में सफल रहीं, जो राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे.

उन्होंने आगे बढ़कर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए इसे गंभीरता से लिया और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी.

Scroll to Top